Jharkhand Weather: गुमला बन गया शिमला, तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, अब भी येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather AI Image

Jharkhand Weather: पूरे झारखंड में ठंड का प्रकोप अब भी जारी है. गुमला अब भी सबसे ठंडा शहर बना हुआ है और गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियन दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में शीत लहर को लेकर 13 जिलों में जारी अलर्ट के बीच, गुरुवार को गुमला जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 0.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक ठंड को लेकर ‘येलो’ अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को गुमला 0.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला के बाद सबसे ठंडा शहर खूंटी

गुमला के बाद बाद खूंटी में 2.7 डिग्री और डाल्टनगंज में 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, बोकारो और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.9 और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा. बुलेटिन में बताया गया कि राज्य की राजधानी रांची में नौ डिग्री सेल्सियस और सरायकेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. Jharkhand Weather Gumla temperature dropping to 0 8 degrees Celsius yellow alert

रांची डीसी ने लोगों से की खास अपील

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी भी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.’ इस बीच, रांची प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर लोगों से ठंड से सावधानी बरतने का आग्रह किया है. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक बयान में कहा, ‘ऐसी स्थिति में ठंड के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचाना बेहद जरूरी है. जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक सावधानियाँ बरतने हेतु अपील की जाती है. वर्तमान में जिले में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है तथा शीतलहर की स्थिति येलो जोन में बनी हुई है. ऐसी स्थिति में ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे सर्दी-खांसी, निमोनिया, हाइपोथर्मिया आदि) से बचाव अत्यंत आवश्यक है.’

ये भी पढ़ें…

कैसे रांची से रामगढ़ पहुंचे दो मासूम? अंश-अंशिका केस में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने बेरहमी से बेटे को पीटा, बहू को जाना पड़ा थाना! अंश-अंशिका केस का दूसरा सच ये भी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola