ePaper

चैत्र मास 2026 इस दिन से शुरू, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Updated at : 02 Mar 2026 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Month 2026

चैत्र महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार (Image-Gemini)

Chaitra Month 2026: चैत्र महीने का हिंदू धर्म में अपना विशेष स्थान है. यहां आपको बताते हैं कि चैत्र महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार है.

विज्ञापन

Chaitra Month 2026: हिंदू धर्म में चैत्र महीने का विशेष महत्व होता है. पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन से चैत्र महीने की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र महीने में मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान भी किया जाता है. कहा जाता है कि इन कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है. अब आपको बताते हैं चैत्र महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने के प्रमुख व्रत त्योहार क्या-क्या हैं.  

इस दिन शुरू होगा चैत्र माह

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र महीना कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 03 मार्च की शाम 05 बजकर 07 मिनट से होगी. इसका समापन 04 मार्च की शाम 04 बजकर 48 मिनट पर हो जाएगी. यानी चैत्र महीने की शुरुआत 4 मार्च से हो जाएगी और यह महीना 2 अप्रैल तक रहेगा.

चैत्र महीने के व्रत और त्योहार

  • 4 मार्च 2026 (बुधवार)- होली, चैत्र महीना और हिंदू धर्म का नया साल शुरू
  • 5 मार्च 2026 (गुरुवार)- भाई दूज
  • 6 मार्च 2026 (शुक्रवार)- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
  • 8 मार्च 2026 (रविवार)- रंग पंचमी
  • 10 मार्च 2026 (मंगलवार)- शीतला सप्तमी
  • 11 मार्च 2026 (बुधवार)- शीतला अष्टमी, बसौड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
  • 15 मार्च 2026 (रविवार)- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचनी एकादशी, मीन संक्रांति
  • 16 मार्च 2026 (सोमवार)- प्रदोष व्रत
  • 17 मार्च 2026 (मंगलवार)- मासिक शिवरात्रि
  • 18 मार्च 2026 (बुधवार)- दर्श अमावस्या
  • 19 मार्च 2026 (गुरुवार)- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
  • 20 मार्च 2026 (शुक्रवार)- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
  • 21 मार्च 2026 (शनिवार)- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
  • 22 मार्च 2026 (रविवार)- वासुदेव चतुर्थी
  • 23 मार्च 2026 (सोमवार)- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
  • 24 मार्च 2026 (मंगलवार) – स्कन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
  • 26 मार्च 2026 (गुरुवार)- रामनवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)- रामनवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
  • 29 मार्च 2026 (रविवार) – कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
  • 30 मार्च 2026 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 31 मार्च 2026 (मंगलवार)- महावीर जयंती

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? घटस्थापना मुहूर्त और कलश स्थापना विधि

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola