Jharkhand weather forecast: झारखंड में बारिश से कब मिलेगी राहत, होली में छाये रह सकते हैं बादल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Mar 2024 8:21 AM

विज्ञापन

weather today

बंगाल की खाड़ी में मौसम में आये बदलाव के कारण झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है. आकाश में बादल छाये हुए हैं.

विज्ञापन

रांची: बंगाल की खाड़ी से आ रहे टर्फ का असर झारखंड में कम होने लगा है. ऐसे में शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है. वहीं, गुरुवार को खासकर संताल परगना में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, 24 मार्च से एक बार फिर आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. होली के दिन 26 मार्च को भी आकाश में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है.

ज्ञात हो कि बंगाल की खाड़ी में मौसम में आये बदलाव के कारण झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है. आकाश में बादल छाये हुए हैं. इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात से 10 डिग्री सेसि तक गिर गया है. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 व जमशेदपुर का 29 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. राजधानी का यह तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेसि कम है. बुधवार को भी राजधानी सहित कई हिस्सों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया. देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही.

Also Read : Weather Forecast : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

कोल्हान में सबसे अधिक बारिश :

कोल्हान में सबसे अधिक बारिश हुई. चाईबासा में 45 व मनोहरपुर में 22 मिमी के आसपास बारिश हुई. खूंटी और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश हुई.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola