Jharkhand Weather:झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश के आसार, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. कोहरा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. नौ व 10 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.
गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान
झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में मंगलवार को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
नौ व 10 फरवरी को आंशिक बादल की संभावना
सात व आठ फरवरी की सुबह में झारखंड में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. नौ व 10 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा.
11 व 12 फरवरी को हो सकती है बारिश
झारखंड के पश्चिमी भागों में 11 व 12 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
12 फरवरी तक कोहरा से राहत नहीं
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में 12 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




