Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिश, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं शीतलहर चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 03.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया.
रांची: कड़ाके की ठंड व शीतलहरी के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. कोहरे से भी अभी राहत नहीं मिलने वाली है. 17 व 18 जनवरी को राज्य में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, रांची, बोकोरो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 19 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि 22 जनवरी तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.
रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
झारखंड में 17 व 18 जनवरी को दक्षिणी(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकोरो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.
घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
झारखंड में 17 से 19 जनवरी तक मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 व 18 जनवरी को राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. 19 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. 19 व 20 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. है. 21 व 22 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
Also Read: मकर संक्रांति पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, ये है लेटेस्ट अपडेट
पिछले 24 घंटे में झारखंड में शुष्क रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं शीतलहर चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 03.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




