Jharkhand Weather Forecast: रांची समेत 16 जिलों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी, कब तक हैं बारिश के आसार?

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत 16 जिलों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश व वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 14 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं.
Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड में 14 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं. इससे तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. आज शुक्रवार को राजधानी रांची समेत 16 जिलों के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गयी है और येलो अलर्ट जारी कर घर से बाहर रहने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर ही शरण लेने की सलाह दी है.
रांची समेत इन जिलों में गरज के साथ बारिश व वज्रपात
रांची, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार व पलामू, गुमला, लोहरदगा व रामगढ़ जिले के कुछ भागों में कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है.
गरज के साथ हो सकती है बारिश
झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम की बात करें, तो 14 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बारिश की संभावना है. 15 अप्रैल से आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.
14 अप्रैल तक बारिश की संभावना
झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में आज शुक्रवार को हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 13 अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें, तो 15 अप्रैल से आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.
मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गरज और तेज हवाओं के झोंकों (अधिकतम 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. 14 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गरज व तेज हवाओं के झोंकों के साथ वज्रपात हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




