झारखंड : आंधी-पानी से गढ़वा-पलामू में भारी नुकसान, 2 बच्चों की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2024 3:50 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले में रमना के बहियार कला गांव में आंधी के कारण पोल गिर गया. इस पोल के नीचे दब कर 12 वर्षीय हुसैन राजा की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

रांची : राज्य के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर रहा. इसकी वजह से आंधी चली. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किमी दर्ज की गयी. कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ. आंधी-तूफान से गढ़वा-पलामू भारी नुकसान की सूचना है. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गयी. पलामू में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है. इधर, राजधानी में भी शाम के बाद बारिश हुई. यहां भी हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज थी.

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले में रमना के बहियार कला गांव में आंधी के कारण पोल गिर गया. इस पोल के नीचे दब कर 12 वर्षीय हुसैन राजा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के वक्त वह स्कूल से लौट रहा था. वहीं, रमना की ही उप प्रमुख खदीजा बीबी के ऊपर छत का सीट गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जिला मुख्यालय में समाहरणालय के पास एक पेड़ उखड़ कर एनएच-75 मुख्य मार्ग पर ही गिर गया. पेड़ की चपेट में आकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल भी गिर गया, जिससे गढ़वा शहर के एक हिस्से की बिजली बाधित हो गयी. वहीं, आंधी में जिले में बड़ी संख्या में पेड़ों के उखड़ने की सूचना है.

मंगवार को पलामू में ओले भी पड़े हैं. यहां करीब पांच मिमी के आसपास बारिश हुई. यहां आंधी-तूफान से आंशिक क्षति हुई. सड़क किनारे बनी झोपड़ी और कई घरों पर रखी एसबेस्टस की छत उखड़ गयीं. बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ. हैदरनगर में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गयी. लोहरदगा जिले में तेज आंधी एवं बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में नुकसान होने की खबर है. तेज आंधी से कई घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गये. कई जगहों पर पेड़ की डालियां घरों पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है.

राजधानी में भी शाम के वक्त हुई बारिश, आज साफ होगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी में भी दिखा. शाम 4:00 बजे के करीब बादल छा गये. शाम 5.30 बजे तक राजधानी में करीब एक मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 28 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा. दो मार्च एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इससे झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर तीन मार्च तक रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola