ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल कोहरे से राहत नहीं, आंशिक बादल छाए रहने के आसार

Updated at : 26 Jan 2024 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल कोहरे से राहत नहीं, आंशिक बादल छाए रहने के आसार

झारखंड में 30 व 31 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक फरवरी तक सुबह में कोहरा रहने की संभावना जतायी गयी है. 30 व 31 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है. झारखंड का मौसम आज शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

सुबह में कोहरे के हैं आसार

झारखंड में हफ्तेभर मौसम का मिजाज कैसा रहनेवाला है? मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 27 व 28 जनवरी की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 29 जनवरी की सुबह में भी कोहरा या धुंध की स्थिति रहेगी. बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: झारखंड : 75वें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जान लें आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल

30 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 31 जनवरी की सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. 1 फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिश, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

झारखंड में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

गणतंत्र दिवस पर मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि शुक्रवार को झारखंड के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दिन अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola