ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बरसेंगे आग के गोले, ईद और सरहुल पर कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 30 Mar 2025 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather scorching heat

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में इस बार चिलचिलाती धूप में ईद और सरहुल का पर्व मनेगा. तेज धूप से लोगों को परेशानी होगी. तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि झारखंड में तीन अप्रैल से बादल छाए रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव होगा. इस बार राज्य में चिलचिलाती धूप में ईद और सरहुल का पर्व मनेगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है. इससे तेज धूप से परेशानी होगी. हालांकि, तीन और चार अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है.

चाईबासा का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड


चाईबासा का तापमान राज्यभर में शनिवार को सबसे ज्यादा रहा. अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था, जबकि पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गयी. रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी रही. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक व पिछले 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

ये भी पढ़ें: Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद-गया रेल लाइन पर हवा से बातें करेंगी ट्रेनें, बचेगा समय

शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर अधिकतम तापमान
रांची – 33.4
जमशेदपुर – 38.6
मेदिनीनगर – 37.5
बोकारो – 38.5
चाइबासा – 39.4
चतरा – 33.5
गढ़वा – 35.7
गोड्डा – 38.5
गुमला – 34.7
हजारीबाग – 33.6
जामताड़ा – 35.6
खूंटी – 34.5
लोहरदगा – 33.5
पाकुड़ – 37.5
सिमडेगा – 36.8

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Indian Railways Gift: पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए सीधी ट्रेन

ये भी पढ़ें: अलकतरा घोटाला: 28 साल बाद आया फैसला, बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल की सजा

ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में यहां प्यास बुझाने उतरा है बाघ, भूलकर भी नहीं जाएं जंगल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola