ePaper

Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद-गया रेल लाइन पर हवा से बातें करेंगी ट्रेनें, बचेगा समय

Updated at : 29 Mar 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News

Indian Railways News

Indian Railways News: धनबाद रेल मंडल के महत्वपूर्ण खंड में धनबाद-गया रेल खंड (रेल लाइन) है. इस पर आनेवाले दिनों में ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. रेलवे की ओर से इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. चार अप्रैल को इसका ट्रायल होने वाला है. इससे यात्रियों को काफी समय बचेगा. कम समय में ही यात्री गंतव्य स्थल पर पहुंच जाएंगे.

विज्ञापन

Indian Railways News: धनबाद-आनेवाले दिनों में धनबाद-गया रेल खंड (रेल लाइन) पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. चार अप्रैल को इसका ट्रायल होने वाला है. रेलवे की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. ट्रायल के बाद निर्णय लिया जायेगा कि कब से ट्रेन की गति बढ़ायी जायेगी. इसके बाद एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की घोषणा की जायेगी.

तेज रफ्तार से बचेगा समय


धनबाद रेल मंडल के महत्वपूर्ण खंड में धनबाद-गया रेल खंड है. ग्रैंड कॉर्ड लाइन में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने पर समय बचेगा. फिलहाल 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से ट्रेनों पर परिचालन हो रहा है. रेलवे की ओर से लोगों से मवेशियों को भी ट्रैक से दूर रखने, लेवल क्रॉसिंग को पार करते समय भी विशेष सावधानी बरतने और ट्रेन की स्थिति देखकर ही रेल लाइन पार करने की अपील की गयी है.

धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल 28 जून तक चलेगी


गर्मी की छुट्टी के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. शनिवार को यह ट्रेन अंतिम फेरा लगाने वाली थी. अब ट्रेन संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल जून तक चलेगी. ट्रेन की बुकिंग अभी शुरू नहीं की गयी है. आने वाले दिनों बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. एक अप्रैल से 28 जून तक ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल सप्ताह के हर मंगलवार एवं शनिवार को धनबाद से प्रस्थान करेगी. दो अप्रैल से 29 जून तक ट्रेन संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल सप्ताह के हर बुधवार व रविवार को चलेगी.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola