Jharkhand Weather: सिमडेगा के बानो में 110 मिलीमीटर बरसा मानसून, 2 दिन और होगी अच्छी बारिश

Jharkhand Weather news
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की बारिश जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सिमडेगा के बानो में सबसे 110 मिलीमीटर बरसा मानसून, 2 दिन और होगी अच्छी बारिश.
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में 24 घंटे में 53 मिलीमीटर वर्षा हुई है. राज्य में मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने कहा है कि 5 जुलाई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम दर्जे से भारी बारिश हो सकती है.
सिमडेगा के बानो में हुई सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर वर्षा
भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर बिहार से सटे झारखंड के जिलों में दिख रहा है. इस वजह से पिछले 24 घंटे में राजधानी सहित अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है. सिमडेगा के बानो में सबसे अधिक 110 मिमी बारिश हुई है. राजधानी में 53 मिमी के आसपास वर्षा हुई है.
संताल परगना और उससे सटे इलाकों में होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र के मुताबिक, 3 और 4 जुलाई को संताल परगना के साथ-साथ उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. राजधानी रांची समेत राज्य के मध्य हिस्सों (राजधानी सहित) में भी कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पंजाब से मिजोरम जा रहा टर्फ
मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि बानो के अतिरिक्त सिमेडगा में 83 मिलीमीटर, बरकाटांड़ में 80 मिलीमीटर और महुआडांड़ में 62 मिलीमीटर वर्षा हुई है. उन्होंने कहा कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार की ओर बना हुआ है. एक टर्फ उत्तरी पंजाब से मिजोरम जा रहा है, जो बिहार और असम के आसपास है.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के असर से झारखंड में वर्षा
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ दोनों का असर झारखंड में दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर 5 जुलाई तक रहेगा. 6 जुलाई से बारिश में कमी आ सकती है.
झारखंड में सभी जिलों का तापमान सामान्य से नीचे
बारिश के कारण राज्य के करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे हो गया है. राजधानी का तापमान लगातार दूसरे दिन 30 डिग्री सेसि से नीचे रहा. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री व जमशेदपुर का तापमान 29 डिग्री सेसि के आसपास रहा. छह जुलाई तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि से नीचे रहने का अनुमान है.
आईएमडी ने बोला- जुलाई में अच्छी बारिश होने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3 माह का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, जुलाई में अच्छी बारिश हो सकती है. जून में पूरे झारखंड में सामान्य से कम बारिश हुई है. करीब 53 फीसदी कम वर्षा हुई है. झारखंड में अब तक 206 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इसकी तुलना में सिर्फ 93 मिमी बारिश हुई है. कई जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है.
Also Read
Jharkhand Weather: झारखंड में 8 जुलाई तक बारिश के आसार, भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather: रांची समेत इन इलाकों में आज बारिश के आसार, 4 जुलाई से कम होगा मॉनसून का असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




