मुरमुरे खाकर, चट्टानों से टपकते पानी को चाटकर गुजारे 16 दिन, वापसी के बाद झारखंड के मजदूरों ने बयां किया दर्द
Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Nov 2023 2:41 PM
अनिल बेदिया ने कहा कि हमने अपनी प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को भी चाटा. हमें जीवित रहने की उम्मीद तब जागी जब अधिकारियों ने लगभग 70 घंटों के बाद हमसे संपर्क स्थापित किया.
रांची : उत्तराखंड के सुरंग में 16 दिनों तक फंसे 41 मजदूरों के दर्द की कहानी किसी से छिपी नहीं है. उन मजदूरों में झारखंड के अनिल बेदिया भी थे जो वहां पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. सुरंग से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपनी कहानी शेयर की. अनिल बेदिया ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि एक वक्त ऐसा भी था जब हमने सोचा कि हम सुरंग के अंदर ही दफन हो जाएंगे. हमने बचने की सारी उम्मीद खो दी थी. फिर भी धर्य रखकर इस दिन का इंतजार किया.
इस दौरान हमने अपनी प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को भी चाटा. हमें जीवित रहने की उम्मीद तब जागी जब अधिकारियों ने लगभग 70 घंटों के बाद हमसे संपर्क स्थापित किया. हमारे पास सुरंग के अंदर खुद को हिम्मत देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था. आखिरकार जब हमने बाहर से बात करने वालों की आवाजें सुनी तब हमारी आशा और बढ़ गयी. 10 दिनों तक हमारे पास मौजूद खाद्य सामाग्री जैसे- मुरमुरा, केले, सेब और संतरे को खाकर अपनी भूख मिटायी.
Also Read: उत्तराखंड सुरंग से झारखंड के ये 3 मजदूर बाहर निकले सबसे पहले, परिजन वहीं कर रहे हैं कैंप
अनिल ने कहा कि हमारे साथ साथ हमारे परिजन भी बेहद चिंतित थे. उन्होंने कहा “गांव के ही एक शख्स ने बताया कि मेरी मां ने दो हफ्ते से खाना नहीं नहीं बनाया था. जब पड़ोसियों को इस बात की जानकारी हुई तो तब वे उन्हें जाकर खाना खिलाते थे. हमारे साथ साथ हमारे परिवार की भी प्रार्थना रंग लायी जिस वजह से हम ये दिन दिख पाए.
बता दें कि अनिल बेदिया के साथ उनके गांव के सुखराम बेदिया और राजेंद्र बेदिया भी उस सुरंग में फंसे थे. घटना के बाद से ही उनके गांव में मातम का माहौल था. लेकिन मंगलवार की सुबह जैसे ही उन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया की जानकारी मिली परिवार समेत गांव के लोग बहुत खुश हुए. सभी टीवी और मोबाइल पर राजेंद्र बेदिया, सुखराम बेदिया और अनिल बेदिया की एक झलक देखने के लिए नजरें गड़ाये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










