ePaper

झारखंड में बारिश से फिर बढ़ गई ठंड, 24 घंटे बाद 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

Updated at : 26 Feb 2026 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Report

झारखंड में बारिश ने बढ़ाई ठंड.

Jharkhand Weather Report: झारखंड में बारिश के बाद ठंड बढ़ी है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ठंड बनी रहेगी, जबकि चार दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है. मौसम से संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Report: झारखंड के कई जिलों में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है. न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले 24 घंटे तक बनी रह सकती है. हालांकि शुक्रवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं और अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

रांची में 1.2 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा. बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह के समय हल्का कुहासा देखा गया, जबकि दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहा. तेज धूप के कारण दोपहर में हल्की गरमी का एहसास भी हुआ.

मेदिनीनगर और चाईबासा में भी दिखा असर

मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम हुआ. यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, चाईबासा में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई. चाईबासा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जमशेदपुर सबसे गर्म और गुमला में सबसे अधिक ठंड

औद्योगिक शहर जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड में बढ़ेगा तापमान

उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है. 27 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं.

उत्तर-पश्चिमी जिलों में धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. न्यूनतम तापमान फिलहाल 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा. अगले चार दिनों में सुबह की ठंड कम होने लगेगी.

मध्य झारखंड में भी बदलेगा मौसम

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. खासकर रामगढ़ और गुमला में अभी भी सुबह ठंड का असर ज्यादा है, लेकिन मार्च की शुरुआत के साथ राहत मिलेगी.

दक्षिणी और कोल्हान क्षेत्र में गरमी का असर

पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने का अनुमान है, जिससे दिन में गरमी बढ़ेगी.

सुबह कुहासा, दिन में साफ आसमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा. दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तेज धूप के कारण दिन में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है. हालांकि रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: होली पर रांची से चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों का टाइम-टेबल

झारखंड में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

25 फरवरी से 1 मार्च तक अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है. इससे ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं है, इसलिए मौसम स्थिर और शुष्क बना रहेगा. कुल मिलाकर बारिश के बाद बढ़ी ठंड अब ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. आने वाले दिनों में झारखंड में दिन का तापमान बढ़ेगा और सुबह-शाम की ठंड में भी राहत मिलने लगेगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद को हेमंत सोरेन सरकार की सौगात, 12 एकड़ जमीन पर बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola