24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

Sports : 31 गोल्ड जीत कर रांची ओवरऑल चैंपियन

झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगित

Audio Book

ऑडियो सुनें

-झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता

-पूर्वी सिंहभूम दूसरे, पश्चिमी सिंहभूम तीसरे स्थान पर रहा

खेल संवाददाता, रांची

रांची की टीम 31 स्वर्ण जीत कर चौथी झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन बनी. पूर्वी सिंहभूम दूसरे और पश्चिमी सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रही. झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता पूरे झारखंड से 360 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में गोल्ड जीतनेवाले खिलाड़ी देहरादून में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में रांची के जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता, उनमें सखी बांगर, अंकिता कुमारी, लाडली पांडेय, आरोही आस्था मिंज, सिद्दीका राज, सिया शुक्ला, रिद्धिमा सिंह, श्रेया नंदी, संस्कृति गुरुंग, रितिका कुमारी, अनुष्का खलखो, कृपलानी कच्छप, बबीता कुमति, संजना कुमारी, ईशा कुमारी, शिवानी कुमारी, धनमुनि कुमारी, ईशा कुजूर, बबीता कुमारी शामिल हैं. प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार, आयोजन सचिव मिथलेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel