झारखंड के मंत्रियों-अफसरों की बल्ले-बल्ले, हेमंत सोरेन सरकार मुफ्त में देगी 60000 का मोबाइल फोन, 36 हजार का रिचार्ज कूपन

हेमंत सोरेन अपने मंत्रियों अधिकारियों को देंगे महंगा फोन.
Jharkhand News: झारखंड सरकार मंत्रियों और अफसरों को मुफ्त में महंगा फोन और रिचार्ज देने जा रही है. 60 हजार तक के फोन के साथ 36 हजार तक का रिचार्ज कूपन मिलेगा.
Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अधिकारियों और मंत्रियों को मोबाइल फोन देने जा रही है. अफसरों को 60 हजार रुपए की कीमत का मोबाइल फोन मिलेगा. इसके साथ प्रति माह 3 हजार रुपए का रिचार्ज कूपन भी मिलेगा. यानी साल में 36000 रुपए का मंत्री और अधिकारी फोन रिचार्ज करवा सकेंगे.
रिटायर होने वाले अधिकारियों को लौटाना होगा पैसा
वैसे अधिकारियों को ही मुफ्त में मोबाइल मिलेगा, जिनकी सेवा 4 साल से ज्यादा बची होगी. 4 साल से कम सेवा वाले अधिकारियों को मोबाइल फोन लेने पर सेवानिवृत्ति के समय मोबाइल फोन का पैसा सरकार को लौटाना होगा. हर साल मोबाइल का मूल्य ह्रास (डेप्रिसिएशन वैल्यू) तय किया गया है. इसी आधार सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को पैसा देना होगा. 4 साल तक यह संपत्ति झारखंड सरकार की होगी. डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा का दायित्व पदाधिकारियों का होगा.
मोबाइल के साथ मिलेगी रिचार्ज कूपन की सुविधा
अधिकारियों को रिचार्ज कूपन की सुविधा भी दी जायेगी. कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, उपमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, आयुक्त एवं सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय महानिरीक्षक, आरक्षी उप महानिरीक्षक, उपायुक्त तथा आरक्षी अधीक्षक 60 हजार रुपये का मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये प्रतिमाह रिचार्ज की सुविधा ले सकेंगे.
विशेष सचिव स्तर के अफसरों को 45000 का फोन, 24000 का रिचार्ज
विशेष सचिव स्तर के पदाधिकारी 45 हजार तथा दो हजार रुपये प्रतिमाह रिचार्ज सुविधा ले सकेंगे. अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, प्रधान कर्मचारी 40 हजार तथा 1500 रुपये की रिचार्ज सुविधा ले सकेंगे. उप सचिव, उप निदेशक, वरीय प्रधान आप्त सचिव 35 हजार तथा एक हजार रुपये प्रतिमाह की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. राजपत्रित पदाधिकारी 30 हजार व 750 रुपये प्रतिमाह रिचार्ज कूपन की सुविधा ले सकेंगे.
छह से 12 माह में लौटानी होगी 87.5 फीसदी राशि
सरकार ने तय किया है कि जिनको मोबाइल छह से 12 माह के अंदर लौटाना होगा, उनका कुल मूल्य का 87.5 फीसदी देना होगा. 12 से 18 माह में 75 प्रतिशत, 18 से 24 माह में 62.5 प्रतिशत, 24 से 30 माह में मोबाइल की कीमत का 50 फीसदी लौटानी होगी. 30 से 36 महीने में 37.5 प्रतिशत, 36 से 42 महीने में 25 प्रतिशत, 42 से 48 महीने में 12.5 प्रतिशत राशि लौटानी होगी.
Jharkhand Trending Video
Also Read
झारखंड की 50 लाख महिलाओं को 12000 रुपए की सौगात देगी हेमंत सोरेन सरकार, आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




