ePaper

क्या आदिवासियों की मांगें होगी पूरी, सरना कोड व जातीय जनगणना पर हेमंत सरकार की गृह मंत्री के साथ बातचीत कल

Updated at : 24 Sep 2021 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आदिवासियों की मांगें होगी पूरी, सरना कोड व जातीय जनगणना पर हेमंत सरकार की गृह मंत्री के साथ बातचीत कल

जातीय जनगणना और जनगणना में सरना धर्म कोड पर वार्ता के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार के प्रतिनिधिमंडल कल मिलने का वक्त दिया है. इसमें झामुमो और कांग्रेस के दो-दो प्रतिनिधि के साथ-साथ राजद, माले, भाकपा, माकपा व मासस का एक-एक सदस्य शामिल होगा

विज्ञापन

रांची : जातीय जनगणना व जनगणना में सरना धर्म कोड पर वार्ता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल को 25 सितंबर के समय निर्धारित किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता में शामिल होगा. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में झामुमो व कांग्रेस के दो-दो प्रतिनिधि के साथ-साथ राजद, माले, भाकपा, माकपा व मासस का एक-एक सदस्य शामिल होगा.

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी वार्ता में शामिल होने पर अपनी सहमति जतायी है. वार्ता में शामिल होने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भी सूचना दी गयी है. हालांकि उन्होंने अभी तक इस पर अपनी सहमति नहीं प्रदान की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम से मांगा था समय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जातीय जनगणना कराने और जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता के लिए समय मांगा था. इनकी ओर से कहा गया था कि राज्य के सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर वार्ता करना चाहता है. इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पत्र भेज कर इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से वार्ता करने की बात कही थी. इसी के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ वार्ता की तिथि तय की गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola