18-22 वर्ष के मतदाताओं में युवकों से आगे युवतियां, रांची लोकसभा क्षेत्र से 24.37 लाख वोटर्स करेंगे वोट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2024 4:51 AM

विज्ञापन

रांची लोकसभा क्षेत्र में इस बार कुल 51,414 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है. इसमें पुरुष की संख्या 22,455, महिला 28,956 व थर्ड जेंडर मतदाता तीन हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बढ़ रही है. चुनाव आयोग की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार महिला युवा मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. राज्य में 18 से 22 वर्ष आयुवर्ग में मतदाताओं की कुल संख्या 21,67,270 है. इनमें पुरुष मतदाता 10,64,282 और महिला मतदाता 11,02,903 हैं. इसी तरह 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 7,71,618 है, जिनमें महिला मतदाता 4,26,717 और पुरुष मतदाता 3,44,866 हैं. यह पहली बार है जब उक्त वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक हो गयी है.

लोहरदगा में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता

लोहरदगा राज्य का ऐसा जिला है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. लोहरदगा में 1,41,022 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1,38,597 है. रांची में 12,06,003 महिला मतदाता हैं. वहीं, गिरिडीह में 9,62,160, धनबाद में 9,57,721, पूर्वी सिंहभूम में 9,12,122, पलामू में 8,15,451, हजारीबाग में 7,54,357, बोकारो में 7,00,720, पश्चिम सिंहभूम में 5,42,504 व देवघर में 5,25,883 महिला मतदाता हैं.

Also Read: झारखंड : युवा मतदाताओं में पुरुषों से अधिक महिलाएं, लिंगानुपात में भी हुई वृद्धि
इस वर्ष रांची लोकसभा क्षेत्र से कुल 24 लाख 37 हजार

559 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,31,485 और महिला मतदाताओं की संख्या 12,6003 है. वहीं, इस बार रांची लोकसभा क्षेत्र से 71 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इन मतदाताओं में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 37,924, 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 51,414 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 24,548 है.

मांडर में सबसे ज्यादा युवा मतदाता

रांची लोकसभा क्षेत्र में इस बार कुल 51,414 युवा मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है. इसमें पुरुष की संख्या 22,455, महिला 28,956 व थर्ड जेंडर मतदाता तीन हैं. सबसे ज्यादा युवा मतदाता मांडर विधानसभा क्षेत्र में 9,217 हैं. वहीं, रांची में 4,427, तमाड़ में 5,255, सिल्ली में 7,202, खिजरी में 8,582, हटिया में 8,617 और कांके में 8,114 हैं.

रांची लोस क्षेत्र के कुल मतदाता

विधानसभा मतदाता

तमाड़ 2,15,101

सिल्ली 2,19,093

खिजरी 3,57,371

रांची 3,50,333

हटिया 4,83,931

कांके 4,48,873

मांडर 3,62,857

रांची लोकसभा क्षेत्र : 91,808 फर्स्ट टाइम वोटर

इस वर्ष रांची लोकसभा क्षेत्र से 91,808 फर्स्ट टाइम वोटर जुड़े हैं. इनमें पुरुष फर्स्ट टाइम वोटर की कुल संख्या 40,283 और महिला फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या 51,522 हैं. वहीं, तीन थर्ड जेंडर फर्स्ट टाइम वोटर क्रमश: मांडर में दो और कांके में एक हैं. सबसे ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या हटिया विधानसभा क्षेत्र में 18,908 हैं. वहीं, रांची में फर्स्ट टाइम की संख्या 9,669, तमाड़ में 7,104, सिल्ली में 9,122, खिजरी में 15,504, कांके में 14,903 और मांडर में 16,808 हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola