Lok Sabha Chunav: झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार थमा, 20 मई को 54 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 May 2024 7:55 PM

विज्ञापन

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया. अब 54 उम्मीदवारों की किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद होगी. इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारियां कर ली है.

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया. 20 मई को राज्य के तीन सीटों हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में मतदान होगा. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इन सीटों पर वोटिंग होगी. शनिवार शाम तक सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगाया. अब प्रत्याशी रविवार को केवल डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर सकेंगे.

चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से लोकसभा चुनाव को निपटाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है. इसे लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं. तीन सीटों के 54 उम्मीदवारों की किस्मत 20 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगी. इनमें सबसे अधिक 22 प्रत्याशी चतरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, हजारीबाग में 17 और कोडरमा में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. उधर, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

6705 बूथों पर वोट डाले जायेंगे वोट

झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने बताया कि हजारीबाग, चतरा व कोडरमा में 6705 बूथों पर वोट डाले जायेंगे. तीनों लोकसभा सीटों पर 58,34,618 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 29,99,233 पुरुषों व 28,35,329 महिलाओं के अलावा 56 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि मतदान के लिए मतदानकर्मियों की रवानगी शुरू हो गयी है. रविवार तक सभी मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच जायेंगे. उन्होंने कहा कि लातेहार और चतरा के लिए हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से 148 मतदानकर्मियों और सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्र तक भेजा गया है.

गांडेय में 375 बूथों पर डाले जायेंगे वोट

20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव संपन्न होगा. इसके लिए 375 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों पर मतदाता सांसद व विधायक दोनों ही पदों के लिए अलग-अलग ईवीएम में वोट डालेंगे. कुल 3,16,214 मतदाता वोट इस उपचुनाव में डालेंगे.

Also Read: PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में पीएम मोदी की सभा कल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा, 7 आइपीएस, 2500 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola