ईडी की पूछताछ में शामिल होने वाले IAS मनीष रंजन का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के आईएएस अधिकारी मनीष रंजन का तबादला कर दिया गया है. अब उन्हें भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है. कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

रांची : ईडी की पूछताछ में शामिल होने वाले आईएएस मनीष रंजन का तबादला कर दिया गया है. अब उन्हें भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है. इससे पहले वह राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे. उनकी जगह आईएएस अधिकारी को चंद्रशेखर को पदस्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग लिमिटेड का भी संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि आईएएएस अधिकारी मनीष रंजन को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में पदस्थापित मनीष रंजन को अगले आदेश तक भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. इसके अलावा वह झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त पदभार भी संभालेंगे.

आईएएस अधिकारी चंद्रेशखर का भी तबादला

मनीष रंजन के अलावा झारखंड के आईएएस अधिकारी चंद्रेशखर का भी तबादला किया गया है. उन्हें मनीष रंजन की जगह राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है. वह पहले नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और जुडको के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

अरवा राजकमल को बनाया नगर विकास का सचिव

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सचिव अरवा राजकमल नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. इसके अलावा उन्हें जुडको रांची और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी.

आईएएस मनीष रंजन से कमीशनखोरी मामले में हुई थी पूछताछ

गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने आईएएस मनीष रंजन से कमीशनखोरी मामले में पूछताछ की थी. जहां उन्होंने पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था. उन्होंने खुद को एक ईमानदार अफसर बताया. उन्होंने कहा कि वह गलती करनेवाले कर्मचारियों व पदाधिकारियों को नहीं छोड़ते. हालांकि वह मंत्री आलमगीर आलम के साथ उनके संबंध वाले सवाल पर उलझ गये थे.

Also Read: रांची : IAS मनीष रंजन से ED ने की पूछताछ, अफसर ने खुद को बताया ईमानदार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola