ePaper

झारखंड सरकार के झारगोव टीवी का फेसबुक एकाउंट हैक, पोस्ट की जा रहीं अश्लील तस्वीरें और लिंक

Updated at : 10 Oct 2023 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार के झारगोव टीवी का फेसबुक एकाउंट हैक, पोस्ट की जा रहीं अश्लील तस्वीरें और लिंक

झारखंड सरकार के आइटी विभाग द्वारा सरकारी कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए झारगोव टीवी की स्थापना की गयी है. इसका संचालन ‘श्रुति मीडिया इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है

विज्ञापन

रांची: झारखंड सरकार के अधिकृत सरकारी ब्राडकास्टिंग चैनल ‘झारगोव टीवी’ का फैसबुक एकाउंट हैक कर लिया गया है. हाल के दिनों में इस एकाउंट से लगातार अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये जा रहे हैं. लोग भी हैरत में हैं कि सरकार के इस चैनल से ऐसा कैसे हो रहा है? जब पड़ताल की गयी, तो पता चला कि जुलाई 2023 में ही एकाउंट को हैक कर लिया गया था. इसका पासवर्ड व मोबाइल नंबर चेंज कर दिया गया. पर पोस्ट पिछले एक सप्ताह से शुरू हुआ है, जिसमें अश्लील वीडियो के लिंक दिये जाते हैं. इसकी शिकायत फेसबुक के मेटा कंपनी से भी की गयी है. लेकिन उनके स्तर से भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है.

झारखंड सरकार के आइटी विभाग द्वारा सरकारी कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए झारगोव टीवी की स्थापना की गयी है. इसका संचालन ‘श्रुति मीडिया इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है. झारगोव का यूट्यूब चैनल है. फेसबुक, एक्स व इंस्टाग्राम एकाउंट भी है. जहां मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित किये जाते हैं. योजनाओं की जानकारी आदि भी इसके माध्यम से दी जाती है.

श्रुति मीडिया के रविकांत कुमार के अनुसार, जुलाई 2023 में किसी ने फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया और पासवर्ड बदल दिया. झारखंड ऑनलाइन एफआइआर सिस्टम में चार अगस्त 2023 को इसकी शिकायत की गयी. जिसे गोंदा थाना में लिया गया और 28 अगस्त 2023 को इसकी सूचना भी दी गयी कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है. शिकायत में लिखा गया था कि किसी ने झारगोव टीवी के फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट को हैक कर लिया है. पासवर्ड को बदल दिया गया है, जिसके कारण पुराने पोस्ट की रिकवरी भी नहीं हो पा रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसका पता कर एकाउंट रिकवरी में सहायता की जाये. हालांकि, इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई और तीन अक्तूबर 2023 से लगातार इस एकाउंट से अश्लील वीडियो पोस्ट किये जा रहे हैं. यहां तक कि फेसबुक स्टोरी में भी तस्वीरें डाली जा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola