झारखंड कम्यूनिकेटर्स वर्कशॉप संपन्न, स्टोरी टेलिंग की भूमिका पर हुई चर्चा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Feb 2025 8:41 PM
वर्कशॉप में शामिल लोग
Jharkhand News: झारखंड कम्यूनिकेटर्स वर्कशॉप का समापन हो गया. इसमें पत्रकार से लेकर सोशल मीडिया कटेंट क्रिएटर्स समेत कई लोग शामिल हुए. वर्कशॉप में स्टोरी टेलिंग की भूमिका पर चर्चा की गई.
रांची : झारखंड कम्यूनिकेटर्स वर्कशॉप का समापन शुक्रवार को रांची में हुआ. जिसमें राज्य में कॉमन्स (सामुदायिक प्राकृतिक स्रोत) के महत्व के प्रचार-प्रसार में स्टोरी टेलिंग की भूमिका पर चर्चा की गई. 27 और 28 फरवरी को आयोजित इस वर्कशॉप में पूरे झारखंड से आए 92 कम्युनिकेटर्स ने भाग लिया. जिनमें पत्रकार, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और विजुअल स्टोरी टेलर्स सहित अन्य लोग शामिल थे.
क्या बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक संकल्प है. सरकार नीतियों में कॉमन्स के संरक्षण को शामिल कर झारखंड को ज्यादा हरा-भरा और अधिक समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. असर सोशल इंपैक्ट एडवाइजर्स और कॉमन ग्राउंड इनिशिएटिव के प्रयासों से इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी रिपोर्टिंग होगी और जन जागरूकता बढ़ेगी.” साथ ही उन्होंने झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा संबंधी सरकार की प्रतिबद्धता को भी बताया.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?
45 ब्लॉक से आये 24 जिलों के कम्यूनिकेटर्स ने लिया हिस्सा
इस वर्कशॉप में झारखंड के सभी 24 जिलों के 45 ब्लॉक से आए कम्यूनिकेटर्स ने हिस्सा लिया. जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वीडियो, न्यू मीडिया, सामुदायिक रेडियो और स्वतंत्र पत्रकारिता सहित अलग-अलग मीडिया पृष्ठभूमि से जुड़े हुए थे. इसके अलावा आदिवासी समुदाय के लेखकों और आदिवासी कला के चित्रकारों ने भी कार्यशाला में भाग लिया.
झारखंड में कॉमन्स की भूमिका पर भी हुई चर्चा
वर्कशॉप में पत्रकारों को जिला और राज्य-दोनों स्तरों पर कॉमन्स पर आधारित दमदार और प्रभावशाली रिपोर्टिंग से संबंधित उपकरणों के बारे में बताया. प्रतिभागियों ने झारखंड में कॉमन्स की भूमिका और जलवायु परिवर्तन, कृषि, भूमि उपयोग और पारिस्थितिकी तंत्र को पहले के जैसा बेहतर बनाने में कॉमन्स के संबंधों पर चर्चा की. वर्कशॉप का आयोजन कॉमन ग्राउंड और असर सोशल इंपैक्ट एडवाइजर्स ने मिलकर किया और इसमें नागरिक समाज और राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










