भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक कल, कोर कमेटी से तीन नेता हटे

Updated at : 25 Feb 2024 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक कल, कोर कमेटी से तीन नेता हटे

देर शाम चुनाव समिति में सुनील सिंह और रवींद्र राय का नाम भी जोड़ा गया है. चुनाव समिति की पहली बैठक 26 फरवरी को बुलायी गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड भाजपा की कोर कमेटी व चुनाव समिति का गठन कर लिया गया है. कोर कमेटी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव और विधायक अनंत ओझा को शामिल किया गया है. कोर कमेटी से सांसद सुनील सिंह, राकेश प्रसाद व रवींद्र राय को हटाया गया है.

इधर चुनाव समिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, संजय सेठ, आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, केदार हाजरा, श्याम नारायण दुबे और आरती सिंह को शामिल किया गया है. देर शाम चुनाव समिति में सुनील सिंह और रवींद्र राय का नाम भी जोड़ा गया है. चुनाव समिति की पहली बैठक 26 फरवरी को बुलायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola