लाखों के जेवरात व नकदी की डकैती
Updated at : 22 Jan 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

नगड़ी में धान व्यवसायी के घर नकाबपोश अपराधियों ने बोला धावा
विज्ञापन
वरीय संचाददाता,रांची/पिस्कानगड़ी़
नगड़ी थाना क्षेत्र के मनोकामना नगर टिकराटोली में धान व्यवसायी सुमेश महतो के घर में बुधवार की रात अपराधियों ने घर के दरवाजे तोड़ कर धावा बोला और लाखों के जेवरात सहित करीब एक लाख रुपये नकद की डकैती कर फरार हो गये. अपराधियों ने सुमेश महतो समेत उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी तथा 14 साल के पुत्र प्रिंस को मारपीट कर घायल कर दिया. सभी सात नकाबपोश रॉड, हथियार व लाठी-डंडे से लैस थे. घटना को अंजाम देनेवाले एक अपराधी का चेहरा पहचानने का दावा व्यवसायी व उनके परिवार ने किया है. उनके अनुसार सभी सादरी में बात कर रहे थे. घायलों को धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रिंस कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसके सिर में चोट आयी है.क्या है मामला :
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब एक बजे छह-सात की संख्या में अपराधी घर के बाहर के हिस्से में बने स्टाॅफ रूम का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे. उसके बाद कमरे में सो रहे कर्मचारी विजय महतो और बसंत महतो को पीट कर कमरे में बंद कर दिया. फिर लकड़ी के मुख्य दरवाजे को तोड़ सभी अंदर घुसे और आलमीरा को तोड़ उसमें रखे सोने की चेन, मंगल सूत्र, अंगूठी, कान का झुमका के साथ तीन लॉकेट, चांदी के ब्रेसलेट, पायल और बिछिया के साथ करीब एक लाख रुपये की डकैती कर ली. परिजनों के अनुसार करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद सभी डकैत रात करीब दो बजे निकल गये. सुबह करीब नौ बजे डीएसपी मुख्यायल-टू अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी व नगड़ी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. दिन के करीब 11 बजे एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जो घर से कुछ दूरी पर जाने के बाद कोलांबी मुख्य सड़क पर जाकर रुक गया. डकैती को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नगड़ी पुलिस बाजपुर टिकराटोली निवासी विजय महतो और बसंत महतो को पूछताछ के लिए थाना ले गयी है़एसएसपी ने कहा :
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि डकैती मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिला है. मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.नगड़ी में धान व्यवसायी के घर नकाबपोश अपराधियों ने बोला धावा
दंपती समेत पुत्र को पीट कर किया घायल
नकाबपोश सात अपराधियों ने दिया घटना को दिया अंजाम
व्यवसायी के पुत्र की स्थिति गंभीर, पारस अस्पताल में भर्तीB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




