ईंट भट्ठे में खड़े जेसीबी मशीन में लगायी आग
Updated at : 24 Jan 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कुमारपतरा चट्टी नदी स्थित ईंट भट्ठा में गुरुवार की रात कुछ अज्ञात हथियारबंदों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी.
विज्ञापन
डकरा.
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कुमारपतरा चट्टी नदी स्थित ईंट भट्ठा में गुरुवार की रात कुछ अज्ञात हथियारबंदों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी. आग लगने की घटना के बाद वहां मौजूद मजदूर व अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे. आग लगानेवाले लोग हथियार लहराते हुए जब चले गये तो मौजूद लोगों ने मिलकर बहुत मशक्कत कर आग बुझायी. घटना को छुपाने के लिए सुबह में कुछ लोगों ने मिलकर जेसीबी मशीन को एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है. इस घटना की सूचना मिलने पर अन्य ईंट भट्ठा में रहनेवाले लोग भी दहशत में हैं. सूत्र ने बताया कि राहुल तुरी के मारे जाने व कृष्णा यादव की गिरफ्तारी के बाद एक नक्सली संगठन तेजी से अपना प्रभाव बढ़ाने की मुहिम पर काम कर रहा है. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है. लेकिन पुलिस एक खास रणनीति के तहत इस तरह के मामले में चुप्पी साधे हुए है. वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाओं में आम लोगों के बीच दहशत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




