खलारी कोयलांचल में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

Updated:
विज्ञापन
खलारी कोयलांचल में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

सुबह में तेज धूप के बीच अचानक काले बादल छा गये और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी कोयलांचल में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम के करवट लेने से मौसम खुशनुमा हो गया. सुबह में तेज धूप के बीच अचानक काले बादल छा गये और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लगातार दो घंटे तक हुई तेज बारिश और चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बढ़ते तापमान और तेज धूप से लोग परेशान थे. बारिश से लोगों को अब राहत मिली है.

आंधी-तूफान से एस्बेस्टस उड़ा, दुकान का सामान दबा

खलारी क्षेत्र में आयी आंधी-तूफान व बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिर गये. वहीं महावीरनगर में घर की एसबेस्टस सीट उड़ गया. जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. बुकबुका पंचायत स्थित महावीरनगर में आरती देवी के मकान का एसबेस्टस सीट तेज हवा में उड़ गये. जिससे संचालित शृंगार स्टोर का सामान बर्बाद हो गया. संचालक पूनम देवी पति सोनू कुमार केशरी ने बताया कि दुकान में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. सीओ सह बीडीओ प्रणव कुमार अम्बष्ट ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अंचल कार्यालय में फोटो सहित आवेदन जमा करें. आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी तथा आपदा क्षतिपूर्ति के तहत सरकारी मुआवजा दिया जायेगा.

29 खलारी 03, महावीर नगर में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मकान.B

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola