छह मुद्दों के समाधान पर केडीएच प्रबंधन ने दी सहमति
केडीएच परियोजना कार्यालय में गुरुवार को जनता मजदूर संघ के साथ प्रबंधन की नौ सूत्री मांग को लेकर बैठक हुई.
डकरा. केडीएच परियोजना कार्यालय में गुरुवार को जनता मजदूर संघ के साथ प्रबंधन की नौ सूत्री मांग को लेकर बैठक हुई. प्रबंधन ने छह मुद्दों पर अपनी सहमति दी. सभी कर्मचारियों का नाम सेवा पुस्तिका में सुधारना, ग्रेच्युटी नॉमिनेशन फॉर्म भरने की सहमति, कर्मचारियों का ऑनलाइन मेडिकल स्मार्ट कार्ड बनाने, नया सीएमपीएफ नंबर अलॉटमेंट करने, पदोन्नतियों को प्राथमिकता के आधार पर करने की सहमति बनी है. इसके अलावा संडे ड्यूटी के लिए चार दिन की उपस्थिति को समाप्त करने और सिविल विभाग का एएमसी निरीक्षण का कार्य क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रबंधन की ओर से पीओ अनिल कुमार सिंह, कार्मिक पदाधिकारी नवनीत शेखर, खान प्रबंधक राघवेंद्र गांधी, अभय वर्मा व यूनियन की ओर से गोल्टेन प्रसाद यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय चौहान, अमिताभ बच्चन, टेकलाल महतो, गणेश ठाकुर शर्मा, बिरजू लोहार, मनोज चौहान, संजय रवि, बंधु पवन कुमार, सरोज कुमार, हीरालाल उरांव, राम पुकार नोनियां, मो समीर अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










