JAC Board Result: झारखंड की मैट्रिक परीक्षा में अनुसूचित जाति की छात्रा बनी स्टेट टॉपर, पिछड़े वर्ग की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

जैक बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी. एससी व पिछड़ा वर्ग की बेटियों का रहा जलवा. प्रतीकात्मक तस्वीर
JAC Board Result: झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है. अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों की बेटियों ने टॉप-3 पर कब्जा किया है.
Table of Contents
JAC Board Result: झारखंड मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की बेटियों ने. स्टेट टॉपर से लेकर टॉप-3 में शामिल 4 बेटियां इन्हीं वर्गों से हैं.
JAC Board Result: टॉप-3 पोजीशन पर हजारीबाग की बेटियां
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसके मुताबकि, हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की 4 स्टूडेंट्स टॉप-3 पोजीशन पर रहीं. हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति, जो 496 अंक के साथ झारखंड टॉपर बनी हैं, वह अनुसूचित जाति (एससी) से आतीं हैं. दूसरे नंबर सना संजूरी हैं. वह बैकवर्ड क्लास (बीसी-1) से हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर दो लड़कियां- करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या हैं. करिश्मा कुमारी बैकवर्ड क्लास-2 से हैं, जबकि सृष्टि सौम्या बीसी-1 वर्ग से आतीं हैं.
टॉप-44 में 25 स्टूडेंट्स एससी और पिछड़ा वर्ग से
टॉप-10 में इस बार 44 बच्चों ने जगह बनाई है. इसमें 2 अनुसूचित जाति से हैं, 13 पिछड़ा वर्ग और 10 अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं. बता दें कि इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग ने इस बार 19 टॉपर दिए हैं. एक टॉपर हजारीबाग जिले के ही बड़कागांव से हैं. बड़कागांव हाई स्कूल की रिया कुमारी भी बीसी-2 वर्ग से हैं. वह टॉप-10 में 8वें नंबर पर हैं.
सामान्य वर्ग के 16 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉपर्स लिस्ट में जगह
टॉप-10 में शामिल 44 बच्चों में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-1 और पिछड़ा वर्ग-2 के 25 बच्चे हैं, जबकि 3 बच्चे अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से हैं. 44 में से सिर्फ 16 बच्चे सामान्य वर्ग से हैं. सामान्य वर्ग में सबसे अधिक अंक लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर की शांभवी सुहाना को मिला है. रैंक में वह 5वें स्थान पर रहीं. उनको 500 में 490 अंक प्राप्त हुए हैं.
Also Read : JAC मैट्रिक का रिजल्ट आज, SMS के जरिये ऐसे देखें अपना परिणाम
Also Read : JAC 10th Result 2024: हजारीबाग के 1 ही स्कूल की 4 छात्राओं ने टॉप-3 में लहराया परचम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




