ePaper

JAC 10th Result 2024: हजारीबाग के 1 ही स्कूल की 4 छात्राओं ने टॉप-3 में लहराया परचम

Updated at : 19 Apr 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 10th Result 2024: हजारीबाग के 1 ही स्कूल की 4 छात्राओं ने टॉप-3 में लहराया परचम

JAC 10th Results 2024

JAC 10th Result 2024 की सबसे खास बात ये है कि टॉप-4 में सिर्फ लड़कियों ने बाजी मारी और ये सभी छात्राएं एक ही जिले के एक ही स्कूल की हैं.

विज्ञापन

JAC 10th Result 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल कुल 4,21, 678 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 4,18, 623 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 3,78,398 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

प्रथम श्रेणी में पास करने वाले छात्रों की संख्या 2,05,110 है,

दूसरी श्रेणी में 1, 53, 733 छात्र पास हुए वहीं थर्ड डिवीजन से पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 19,555. इस वर्ष कुल 90.39 प्रतिशत अभ्यर्थी सफलतापूर्वक पास हुए.

JAC 10th Result 2024 की सबसे खास बात ये है कि टॉप-3 में सिर्फ लड़कियों ने बाजी मारी और ये सभी छात्राएं एक ही जिले के एक ही स्कूल की हैं. ये चारों छात्राएं हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई-स्कूल की हैं. स्टेट टॉपर ज्योत्सना ज्योति (Jyotsna jyoti) ने 99.22 प्रतिशत अंक हासिल किए. यह छात्रा इंदिरा गांधी बालिका हाई-स्कूल हजारीबाग की हैं, उसी प्रकार तीन अन्य टॉपर भी इसी स्कूल की हैं.

2nd टॉपर सनत संजोरी (sanat sanjori) को 98.30 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, वहीं 3rd टॉपर में इंदिरा गांधी बालिका हाई-स्कूल हजारीबाग दो छात्राएं हैं जो क्रमश: करिश्मा कुमारी (Karishma kumar) और सृष्टि सौम्या (Shristi saumya) हैं जिन्हें 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

JAC 10वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें?

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
Step 2: होमपेज पर झारखंड बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.
Step 3: स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी, छात्रों को दिए गए स्थान पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
Step 4: आपका JAC बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
Step 5: झारखंड कक्षा 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola