बार-बार भूल जाते हैं Little और A Little में अंतर? इस आसान तरीके से कर लें याद

पढ़ते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)
Little and A Little Difference: ज्यादातर छात्रों को Little और A Little के बीच का फर्क समझने में परेशानी होती है. दोनों ही शब्द में बेसिक सा अंतर है. आइए, समझते हैं.
Little and A Little Difference: इंग्लिश सीखने वाले ज्यादातर छात्रों को Little और A Little के बीच का फर्क समझने में परेशानी होती है. दोनों शब्द Uncountable Nouns (जिन्हें गिना नहीं जा सकता) के साथ इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इनका अर्थ अलग-अलग होता है. अगर आप प्रतियोगी परीक्षा, स्कूल परीक्षा या रोजमर्रा की इंग्लिश में इनका सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह डिफरेंस समझना जरूरी है.
Little का मतलब क्या होता है?
Little का अर्थ होता है "बहुत कम" या "लगभग नहीं के बराबर". इसका यूज तब किया जाता है, जब किसी चीज की मात्रा इतनी कम हो कि वह पर्याप्त न मानी जाए. इसमें अक्सर नकारात्मक (Negative) भाव होता है.
उदाहरण
- I have little money- मेरे पास बहुत कम पैसे हैं (लगभग नहीं के बराबर).
- There is little hope of success- सफलता की बहुत कम उम्मीद है.
- She has little interest in sports- उसकी खेलों में लगभग कोई रुचि नहीं है.
A Little का मतलब क्या होता है?
A Little का अर्थ होता है "थोड़ा-सा" या "कुछ मात्रा में". इसका यूज तब किया जाता है, जब मात्रा कम तो हो, लेकिन काम चलाने लायक या पर्याप्त हो. इसमें सकारात्मक (Positive) भाव होता है.
उदाहरण
- I have a little money- मेरे पास थोड़ा पैसा है.
- Please give me a little water- मुझे थोड़ा-सा पानी दीजिए.
- She speaks a little English- वह थोड़ी अंग्रेजी बोल लेती है.
Little और A Little में डिफरेंस
| Little | A Little |
| बहुत कम, लगभग नहीं के बराबर | थोड़ा-सा, कुछ मात्रा में |
| नकारात्मक अर्थ देता है | सकारात्मक अर्थ देता है |
| पर्याप्त मात्रा नहीं होती | कम मात्रा होती है, लेकिन काम चल जाता है |
कहां पूछा जाता है Little और A Liitle में अंतर?
Little और A Little से जुड़े सवाल अक्सर इन परीक्षाओं में पूछे जाते हैं-
- SSC
- Banking
- UPSC
- NDA CDS
- CUET
- CTET UPTET
- DSSSB स्कूल और बोर्ड परीक्षाएं
यह भी पढ़ें- भारत-इंडोनेशिया संबंधों से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब, UPSC से लेकर BPSC तक में आ सकते हैं काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










