ePaper

JAC मैट्रिक का रिजल्ट आज, SMS के जरिये ऐसे देखें अपना परिणाम

Updated at : 19 Apr 2024 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2024

JAC Board 10th Result 2024

झारखंड में इस साल मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी किया जा रहा है. इससे पहले मैट्रिक का रिजल्ट मई तक जारी किया जाता था.

विज्ञापन

रांची: जैक मैट्रिक का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी होगा. इसके लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी पूरी कर ली है. जैक बोर्ड का रिजल्ट सुबह 11.30 बजे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह जारी करेंगे. जैक अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने बताया कि परीक्षार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट www.jacresults.com/ www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, परीक्षा फरवरी में हुई थी. रिजल्ट रिकाॅर्ड समय में जारी किया जा रहा है. इससे पहले मैट्रिक का रिजल्ट मई तक जारी किया जाता था.

वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

जो छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in/jac/ पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा. इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं.

Also Read: JAC 10th, 12th Result 2024 कब तक होगा जारी, परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक

एसएमएस के जरिए झारखंड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

यदि आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो छात्रों के पास एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम जांचने का विकल्प है. बस आप एसएमएस ऐप खोलें, “परिणाम (स्पेस) JAC10 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर” टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें. फिर परिणाम पंजीकृत नंबर पर भेजा जाएगा.

रिजल्ट गड़बड़ी मिली तो करें ये काम

अगर आपके रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलती है. जैसे आपके नाम, आपके माता-पिता के नाम में या कुछ और तो आप इसके लिए आयोग को तुरंत आवेदन दें. आयोग गड़बड़ी को सुधार देगा और फिर जब आपका फाइलन रिजल्ट बनकर आएगा तो उसमें किसी तरह की त्रुटि नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola