भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमान मंच को मिला समर्थन

Updated:
विज्ञापन

डकरा में भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमान मंच को संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है। संगठन की उपेक्षा और विचारधारा से विचलन के खिलाफ यह बड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

डकरा. भाजपा खलारी मंडल में संगठन की उपेक्षा और मूल विचारधारा से विचलन के विरोध में गठित भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमान मंच को संघ विचारधारा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया है. भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद सिंह ने बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी पूर्व खंड कार्यवाह एवं वर्तमान में जिला का दायित्व निर्वहन कर रहे लोगों ने मंच को समर्थन दिया है. समर्थन करनेवालों का नाम का जिक्र करते हुए कहा गया कि वर्तमान में जो कमेटी बनी है उसके अधिकतर पदाधिकारी भाजपा एवं संघ की मूल विचारधारा से ताल्लुक नहीं रखते हैं. कई असभ्य, अहंकारी एवं कुसंस्कारी लोगों ने केवल चापलूसी के बल पर पद हथिया लिये हैं. ऐसे लोगों के नेतृत्व में संगठन का रसातल में जाना निश्चित है. सब कुछ जानकर भी नेतृत्व की चुप्पी से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola