Ranchi News : सुबह में कोहरा व धुंध, तो दिन में छाये रहेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : झारखंड में दो दिन के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड में दो दिन के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी. लेकिन इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. फिलहाल सुबह में कोहरा व धुंध तथा दिन में आकाश में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. जिससे मौसम में बदलाव संभव है. हालांकि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी संभव है.

15 से गरमी का अहसास होने लगेगा

15 फरवरी से लोगों को गरमी का अहसास होने लगेगा. इधर सोमवार को सबसे कम तापमान गुमला का 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का सोमवार के तापमान में रविवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गयी है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री की गिरावट आयी. वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola