Ranchi News : उत्तरपुस्तिका सीलबंद प्रस्तुत करने का निर्देश

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 22 Mar 2025 12:19 AM

विज्ञापन

जेपीएससी चिकित्सक प्रतियोगिता परीक्षा मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने जेपीएससी चिकित्सक प्रतियोगिता परीक्षा-2008 को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुनने के बाद प्रार्थी की उत्तरपुस्तिका सीलबंद कवर में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 24 अप्रैल की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें 35 से अधिक अंक मिला है, लेकिन जेपीएससी उसे कम बता रहा है. उन्होंने सूचनाधिकार के तहत आवेदन भी दिया, लेकिन उत्तरपुस्तिका नहीं दिखायी गयी. उन्होंने अदालत से उत्तरपुस्तिका मंगाने का आग्रह किया. वहीं जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी डॉ नकुल कुमार यादव ने याचिका दायर की है. जेपीएससी ने वर्ष 2008 में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या-16/2008 जारी किया था. इसके मध्यम से 1070 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई थी, लेकिन प्रार्थी की नियुक्ति नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola