ePaper

कुड़मी आंदोलन : राजधानी और जयनगर एक्सप्रेस समेत 59 ट्रेनें प्रभावित, 29 को रेलवे ने किया रद्द

Updated at : 20 Sep 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News Kurmi Protest News Ranchi

रांची रेलवे स्टेशन पर पटरी पर उतरे कुड़मी समाज के लोग

Indian Railways News: कुड़मी समाज को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पर रेल टेका आंदोलन की वजह से धनबाद मंडल की कम से कम 59 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत 29 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किये गये हैं, तो कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया गया है. रेल रोके जाने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Indian Railways News: धनबाद मंडल में कुड़मी आंदोलन की वजह से बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं, तो कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया गया है. आंदोलन की वजह से रेल सेवा बाधित हुई, तो इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. परेशान रहे. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन उसका बहुत ज्यादा फायदा यात्रियों को नहीं मिला.

29 ट्रेनें रद्द, 3 का समय बदला

कुड़मियों के ‘रेल टेका’ आंदोलन की वजह से धनबाद मंडल की कम से कम 59 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इनमें से 29 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिसमें 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं. 13351 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस आज रात 11:35 बजे की बजाय 18:35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी. वहीं 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 14:35 बजे के स्थान पर 18:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी.

16 ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ

13352 अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस और 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ और आंशिक समापन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 6 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जा रहा है. कुड़मियों के आंदोलन से निबटने की भारतीय रेल ने भरसक कोशिश की, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं.

Indian Railways News: रेलवे इन 29 ट्रेनों को किया रद्द

  1. 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  2. 18036 हटिया-खड़गपुर मेमू 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  3. 13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  4. 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  5. 20840 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 22 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  6. 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  7. 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  8. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  9. 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  10. 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  11. 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  12. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  13. 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  14. 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस 20 सितंबर को रद्द.
  15. 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  16. 68036 हटिया-टाटानगर मेमू 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  17. 58665 हटिया-सांकी पैसेंजर 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  18. 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  19. 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  20. 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  21. 18628 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 सितंबर को रद्द रहेगी.
  22. 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  23. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  24. 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को रद्द.
  25. 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  26. 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  27. 68035 टाटानागर-हटिया मेमू 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  28. 21893/21894 टाटानागर-पटना-टाटानागर वंदे भारत एक्सप्रेस (वाया – मुरी) 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.
  29. 68041/68042 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू (वाया – मुरी) 21 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 ट्रेनों का प्रस्थान समय बदला गया

  • 13351 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 11:35 बजे के स्थान पर 18:35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी.
  • 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:35 बजे के स्थान पर 18:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी.
  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 16:10 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.

16 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ और समापन

  1. 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को बराकर स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का रांची से बराकर स्टेशन के बीच परिचलन रद्द रहेगा.
  2. 12019/12020 हावड़ा-रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का आसनसोल-रांची-आसनसोल के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  3. 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को कतरासगढ़ स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का कतरासगढ़ से रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  4. 22349 पटना-रांची वंदे भारत का 20 सितंबर 2025 को गया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. ट्रेन का गया से रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  5. 13352 अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस यात्रा तिथि 18 सितंबर 2025 का आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को रांची स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का रांची से धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  6. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 19 सितंबर 2025 का 20 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का हटिया से धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  7. 68086 बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर का 20 सितंबर 2025 को सुईसा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का सुईसा से टाटानगर के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  8. 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर 2025 का हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का धनबाद से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
  9. 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर ट्रेन 20 सितंबर 2025 का सुईसा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा.
  10. 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  11. 20893 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  12. 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का 20 सितंबर को टाटानगर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  13. 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 का टाटानगर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  14. 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन यात्रा प्रारंभ 18 सितंबर 2025 का 20 सितंबर 2025 को सिल्ली स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  15. 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को बिरराजपुर स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.
  16. 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का 20 सितंबर 2025 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन.

बदले रूट से चल रहीं 11 ट्रेनें

  1. 22891 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर-टाटानगर-चांडिल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर-मेदिनीपुर-आद्रा होकर चलेगी.
  2. 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग रांची-मूरी-बारकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
  3. 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा-राउरकेला-रांची-मुरी-प्रयागराज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब-बिलासपुर-न्यू कटनी-मानिकपुर-प्रयागराज होकर चलेगी.
  4. 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा-रांची-बरौनी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब-बिलासपुर-न्यू कटनी-मानिकपुर-प्रयागराज-अयोध्या धाम होकर चलेगी.
  5. 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया मुरी) 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग अनुगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा-मुरी-गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ईब-बिलासपुर-न्यू कटनी-मानिकपुर-प्रयागराज होकर चलेगी.
  6. 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 को अपने निर्धारित मार्ग रांची-मुरी-बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
  7. 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 19 सितंबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग रांची-टाटीसिल्वे-मेसरा-बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
  8. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 20 सितंबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग रांची-मुरी-बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
  9. 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस 20 सितंबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग रांची-मुरी-कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
  10. 07256 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) यात्रा प्रारंभ दिनांक 19 सितंबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-आरा-पटना होकर चलेगी.
  11. 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (वाया रांची) यात्रा प्रारंभ 19 सितंबर 2025 अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-आरा-पटना-झाझा-जसीडीह होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें

कुड़मी आंदोलन की वजह से झारखंड में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, 69 ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

कुड़मी को आदिवासियों की सूची में शामिल नहीं होने देंगे, रांची में बोले ट्राइबल Gen Z

Kurmi Andolan : बैरिकेडिंग तोड़कर पटरी पर बैठे प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनों का परिचालन ठप

Kurmi Andolan : रेल टेका आंदोलन का दिखने लगा असर, कई ट्रेनों को रोका गया, पटरी पर उतरे कुड़मी समाज के लोग

Kurmi Andolan : रेल टेका आंदोलन का दिखने लगा असर, कई ट्रेनों को रोका गया, पटरी पर उतरे कुड़मी समाज के लोग

झारखंड में कुड़मी समाज का ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन आज से, पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर निषेधाज्ञा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola