ePaper

Indian Railways News|रांची के मुरी होकर चलने वाली भुवनेश्वर-नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

Updated at : 15 Jan 2024 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News|रांची के मुरी होकर चलने वाली भुवनेश्वर-नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच चलने वाली 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 16 जनवरी को रद्द रहेगी. इस दिन यह ट्रेन भुवनेश्वर से नई दिल्ली के लिए नहीं चलेगी.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गई है. दपूरे रांची मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने सोमवार (15 जनवरी) को बताया कि भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच चलने वाली 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 16 जनवरी को रद्द रहेगी. इस दिन यह ट्रेन भुवनेश्वर से नई दिल्ली के लिए नहीं चलेगी. वहीं, अगले दिन यानी 17 जनवरी को यह ट्रेन 22824 नई दिल्ली स्टेशन से भुवनेश्वर के लिए रवाना नहीं होगी. भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रांची के मुरी स्टेशन से होकर जाती है.

हटिया-पुणे एक्सप्रेस रात के 11:30 बजे जाएगी

आज 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. इस ट्रेन के हटिया से खुलने का तय समय रात के आठ बजे है, लेकिन आज यह ट्रेन साढ़े पांच घंटे विलंब से खुलेगी. यह ट्रेन आज रात के 11:30 बजे हटिया स्टेशन से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी.

आज रात को 11:30 बजे खुलेगी राजधानी एक्सप्रेस

इससे एक दिन पहले दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया था कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया मुरी) 15 जनवरी को अपने निर्धारित समय से 14 घंटे देर से खुलेगी. यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे खुलती है, लेकिन सोमवार को यह ट्रेन रात के 11:30 बजे भुवनेश्वर से खुलेगी.

Also Read: Indian Railways: झारखंड में आज कई ट्रेन रद्द, कुछ डायवर्ट, नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू, देखें लिस्ट
देर से गई हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन

बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली ट्रेन एक दिन पहले भी चार घंटे देर से खुली थी. रविवार (14 जनवरी) को 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन को शाम को 7:20 बजे हटिया से रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन रात के 11:30 बजे इस्लामपुर के लिए रवाना हुई.

Also Read: Train News: हटिया से चलने वाली तीन ट्रेन रद्द, न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का मार्ग बदला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola