Indian Railway: झारखंड से चलने वाली ये ट्रेनें कल से रहेंगी रद्द, टाटानगर से आने जाने वाले यात्री होंगे अधिक प्रभावित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Aug 2024 11:49 AM
झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें कल से 28 सितंबर तक रद्द रहेंगी. दरअसल चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य चल रहा है इस वजह से ये फैसला लिया गया है.
रांची : अगर आप झारखंड के निवासी हैं और 17 अगस्त से 28 सितंबर के बीच ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने लिए वैकेल्पिक व्यवस्था देख लेनी चाहिए. क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. दरअसल वजह ये है कि इस अवधि में चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य चलेगा. टाटानगर से चलने यात्रियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा. रद्द किये गये ज्यादातर ट्रेनें यहीं से चलेंगी. हालांकि इस बीच रेलवे ने एक अच्छी खबर भी दी है. दरअसल टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. जो आज से ही चलेगी.
कौन कौन सी ट्रेनें रहेगी रद्द
1. टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) ये ट्रेन 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी
2. राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रहेगी
3. हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस (18175 व 18176) और (18175/18176) इस ट्रेन को भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रखने का फैसला लिया गया है
4. राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू स्पेशल (08167/08168) ये ट्रेन भी 17, 24,
31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को नहीं चलेगी
5. टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रहेगी
6. चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू स्पेशल (08163/08164) इसे 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को रद्द रखा गया है
7. टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल (08133/08134) ये ट्रेन 18, 25, अगस्त और 01, 08, 15, 22 एवं 29 सितंबर को नहीं चलेगी
8. टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू स्पेशल (08145/08146) ये 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को रद्द रहेगी
9. टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू स्पेशल (08147/08148) ये 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को नहीं चलेगी
कब से चलेगी टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन
ट्रेन रद्द होने के बीच रेलवे ने एक अच्छी खबर भी दी है. दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर से शुक्रवार को शाम 6:50 बजे खुलेगी, जो दूसरे दिन 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह ट्रेन चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी. वहीं, जयनगर से ट्रेन नंबर 18120 शनिवार को शाम 07:30 बजे खुलेगी. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










