Live Updates

Jharkhand Train Accident Live : रेल हादसे के बाद 7 ट्रेन रद्द, 4 शॉर्ट टर्मिनेट, 17 डायवर्ट रूट से चलाई गयीं

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा हुआ है. हावड़ा से मुंबई को जाने वाली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें 2 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 15-20 लोग घायल हैं. इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. ट्रेन हादसे से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें PrabhatKhabar.com के साथ…

विज्ञापन

रेल हादसे के बाद 7 ट्रेन रद्द, 4 शॉर्ट टर्मिनेट, 17 डायवर्ट रूट से चलाई गयीं

रेल दुर्घटना के बाद डीआरएम ने छोटे मार्ग की पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और 17 को बदले हुए मार्ग पर चलाया गया. रेल दुर्घटना के बाद हावड़ा मुंबई मेन लाइन पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. लंबी दूरी की कई ट्रेनें जो इन मार्ग से होकर अपने गंतव्य के लिए पहुंचने वाली थी, उन्हें रास्ते में रोक कर डायवर्ट कर दिया गया है.

झारखंड सरकार ने रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सौंपा 2-2 लाख रुपये का चेक

झारखंड सरकार ने रेल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है. पश्चिमी सिंहभूम के डीसी ने दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंप दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात की जानकारी ली थी और मुआवजा देने का ऐलान किया था.

रेलवे विभाग ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों की दिए जाएंगे 10-10 लाख रुपये

झारखंड रेल हादसे के बाद रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की राशि देगा तो वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस हादसे में अबतक कुल 2 लोगों की मौत हुई है.

झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की घोषणा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जानकारी मिलने के बाद दुर्घटनास्थल पहुंचे और कहा कि हादसे के शिकार लोगों की मदद सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की. साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है.

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ और दशरथ गागराई

खरसावां : बड़ा-बांबो रेल हादसे के बाद झारखंड सरकार एक्शन मोड आ गयी है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजातीय कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई हेलिकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली. इस दौरान घटनास्थल पर चलाये जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली.

रेल हादसे में प्रभावित अन्य यात्रियों को लाया गया चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन

रेल हादसे में प्रभावित अन्य यात्रियों को बस, रिजर्व एबुंलेंस और विशेष ट्रेन से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया. वहीं, सरायकेला के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी कोल्हान और डिविजनल कमिश्नर सुबह से ही वहां पर कैंप कर राहत कार्य में लगे हुए हैं. वहीं, 18 घायलों को चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें दो की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola