VIDEO : बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 12 जिलों के 22 लाख लोग प्रभावित, कई लोगों की गई जान, देखें पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Flood News : बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. 12 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और कई इलाकों में नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ रहा है. प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है.

विज्ञापन

Bihar Flood News : बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती समेत कई नदियों के उफान से राज्य के 12 जिलों के 70 प्रखंडों की 368 पंचायतें प्रभावित हैं. करीब 22 लाख 42 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं. पटना में गंगा ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि कई जिलों में तटबंध और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से संकट और बढ़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 जिलों में 22 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित

बिहार में नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का दायरा बढ़ता जा रहा है. राज्य के 12 जिलों के 70 प्रखंडों की 368 पंचायतों में करीब 22 लाख 42 हजार आबादी प्रभावित बतायी जा रही है. कई इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है, जबकि बड़ी संख्या में गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है.

पटना में गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर तक पहुंच गया है. यह वर्ष 2016 में दर्ज 50.52 मीटर के रिकॉर्ड से भी ऊपर है. गंगा के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद पटना सिटी के कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है. पुनपुन के कई इलाकों में भी गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.

हथिदह में भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गंगा

हथिदह में गंगा का जलस्तर रात 11 बजे 43.52 मीटर तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि यह 2021 में दर्ज रिकॉर्ड स्तर के बराबर है. नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन