बाइक से आसंगी चेक डैम आए दो युवक, फिर नदी में नहाने के दौरान डूबे, पुलिस कर रही तलाश
आसंगी चेक डैम की तस्वीर.
आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में रविवार शाम दो युवक नहाते समय डूब गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है. इस साल यह पांचवी घटना है.
आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र के खरकई नदी स्थित आसंगी चेक डैम में रविवार शाम नहाने के दौरान दो युवक डूब गए. घटना करीब साढ़े तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका था.
आपके शहर में
बाइक से पहुंचे थे चेक डैम
थाना प्रभारी रविकांत पराशर के अनुसार, धोबोडुंगरी (बंतानगर) निवासी सोनू लोहार (18) और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा एक बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे. दोनों नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गये. बताया गया कि शुभम पहले बाबा आश्रम में रहता था. पुलिस के मुताबिक, इस समय खरकई नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ा हुआ है और तेज बहाव भी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है.
इस साल पांच युवकों की जा चुकी है जान
आसंगी चेक डैम में इस साल अब तक पांच युवकों के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. इनमें आदित्यपुर-2 के पथ संख्या 11, पथ संख्या 21 के दो मित्र, एस टाइप और कल्पनापुरी के दो मित्र तथा एनआइटी का एक छात्र शामिल है. प्रशासन की ओर से चेक डैम के पास नहीं जाने की चेतावनी वाला बोर्ड भी लगाया गया है. बावजूद लोग यहां पहुंच रहे हैं और लगातार हादसे हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए