Political News : कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक भारत एक : कर्मवीर सिंह
Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 02 Apr 2025 6:00 PM
रांची प्रेस क्लब सभागार में बुधवार को भाजपा रांची महानगर और झारखंड के उड़िया भाषियों के सांस्कृतिक संगठन उत्कलिका रांची की ओर से ओड़िशा राज्य का 89वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.
रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बुधवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में भाजपा रांची महानगर और झारखंड के उड़िया भाषियों के सांस्कृतिक संगठन उत्कलिका रांची की ओर से ओड़िशा राज्य का 89वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने देश में सारे नागरिकों को आजादी के साथ रहने की संविधान के मूल मंत्र को दोहराया. कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक पूरा भारत एक है. किसी भी राज्य का वासी और कोई भी भाषा-भाषी पूरे भारत में कहीं भी अपनी पहचान के साथ रह सकता है. झारखंड और ओड़िशा एक दूसरे से सिर्फ सीमाएं ही साझा नहीं करते, बल्कि रीति-रिवाज परंपराएं संस्कृति और भाषा भी दोनों राज्यों में साझा होती हैं. झारखंड में उत्कल बंधु निवास करते हैं और यहां के विकास में अपना भरपूर योगदान देते हैं. विधायक सीपी सिंह ने उत्कलिका रांची की ओर से किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि आप भारत के जिस कोने में रहते हैं, वहां की विकास की भी चिंता आपको करनी चाहिए. एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रदेश संयोजक प्रेम मित्तल ने भारत की विविधता के साथ एकता की मंत्र को दोहराया. उन्होंने ओड़िशा राज्य की कला स्थापत्य, सामुद्रिक तट, जंगल वनभूमि एवं आदिवासी संस्कृति को देश की अमूल्य धरोहर बताया. मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, उत्कलिका रांची के उपाध्यक्ष हेमंत दास, डॉ प्रसन्न कुमार प्रधान, प्रभात रथ, डॉ असित महापात्र, रुद्र नारायण भंजदेव, डॉ मुक्तिकांत सेनापति, गौतम शामल, सर्वेश्वर साहू, बनज सवाई, कैलाश साहू, शिवपूजन पाठक, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, अनिता वर्मा, राजू सिंह, विश्वजीत सिंह, सोनू सिंह, राम लगन राम समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










