Ranchi News : कृषि आधारित गतिविधियां बढ़ाने का निर्देश, इससे घरेलू आय में होगी वृद्धि

Updated:
विज्ञापन

रांची जिले के आठ प्रखंडों के लिए 31 क्लस्टर किये गये हैं चिह्नित

विज्ञापन

रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर गुरुवार को नामकुम स्थित पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से घरेलू आय में वृद्धि करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. बताया गया कि रांची के आठ प्रखंडों के लिए 31 क्लस्टर चिह्नित किये गये हैं. प्रत्येक क्लस्टर में 250 से 300 परिवार (हाउसहोल्ड) की पहचान की जायेगी. इसके तहत कृषि (अनाज, दलहन व तिलहन), बागवानी (फल, फूल, सब्जी, फसलें व मसाले), पशुपालन (मुर्गी पालन, बतख पालन व सुअर पालन), मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, वनों से गैर-लकड़ी उत्पाद और गैर-कृषि आधारित गतिविधियां शामिल हैं.

कमोडिटी की पहचान व उनका उत्पाद बाजार तक पहुंचाना उद्देश्य

योजना के तहत कमोडिटी की पहचान और उनके उत्पाद को बाजार तक पहुंचाना है. इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, स्थिर बाजार मूल्य सुनिश्चित करना और कृषि उत्पादों के विपणन को मजबूत करना है. इसके तहत हाउसहोल्ड और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की पहचान अगले माह तक की जानी है. कार्यशाला में डीपीएम निशिकांत नीरज, डीपीसी अभिषेक चंद्र व संजय भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola