Sports : रांची बनी ओवरअॉल चैंपियन

इमा कप झारखंड इंटर स्कूल व कॉलेज कराटे
रांची. रांची की टीम 26 स्वर्ण के साथ इमा कप झारखंड इंटर स्कूल व कॉलेज कराटे की ओवरऑल चैंपियन बनी. सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन लड़कियों का खिताब रांची की अान्या ट्विंकल कुजूर ने, जबकि लड़कों का खिताब एरोन शीतल खाखा ने जीता. इससे पहले रांची का खाता छह वर्षीय कैथरीन लूसिया खेस ने स्वर्ण जीत कर खोला. चैंपियनशिप में अनुशासित टीम का पुरस्कार बंगाल को मिला. इमा के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मोहिनी रितिका टोप्पो, अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव, उमाशंकर महतो, पीटर कच्छप, स्वस्तिका तरफदार, देवंती कुमारी समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




