Cricket : एचपी बोधनवाला ट्रॉफी में जमशेदपुर ने रांची को हराया

जमशेदपुर के विशाल प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
रांची. जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे एचपी बोधनवाला ट्रॉफी में रांची को हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को खेले गये मैच में जमशेदपुर ने रांची को चार विकेट से हराया. रांची ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाये. रांची की ओर से शुभ शर्मा (61*), मोहित (57) और पंकज (53) ने अर्धशतकीय पारियां खेली. जमशेदपुर की ओर से सुप्रियो ने चार, जब जुनैद ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ने 46.2 ओवरों में छह विकेट खोकर 213 रन बना कर मैच जीत लिया. जमशेदपुर की ओर से विशाल प्रसाद ने नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. मनीषी ने नाबाद 49 रन बनाये. रांची की ओर से राजनदीप ने तीन, जबकि संकट मोचन ने दो विकेट लिये. जमशेदपुर के विशाल प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




