ePaper

राहुल गांधी बतायें और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं : अमर बाउरी

Updated at : 08 May 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी बतायें और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के सहायक के घर से मिले करोड़ों रुपये किसके हैं? श्री बाउरी मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के सहायक के घर से मिले करोड़ों रुपये किसके हैं? जहांगीर का आलमगीर आलम के साथ क्या संबंध है और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं? क्या यह सारे पैसे चुनाव में दुरुपयोग के काम में आनेवाले थे ? क्या कारण है कि खेल गांव में एक हेलीकॉप्टर रखा हुआ है? क्या हेमंत सोरेन एक महारानी को गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल कराने के लिए हवाई मार्ग से पैसे भेज रहे हैं ? श्री बाउरी मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि उनके विधायक दल के नेता मंगलवार को राहुल गांधी की सभा में क्यों नहीं दिखे? वे कहां छुपे हुए है? उन्होंने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के लूटे हुए पैसे का जो नंगा नाच इस महागठबंधन की सरकार में किया जा रहा है, उससे पूरा झारखंड शर्मसार हो रहा है. नोटों की गड्डी का पहाड़ जिस तरह से झारखंड में मिल रहा है, उससे कहा जा सकता है कि इसकी नींव कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही रख दी थी. भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद की जननी कांग्रेस पार्टी ही है, जो लगातार देश के संसाधनों को दीमक की तरह खा कर खोखला कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश की बागडोर नहीं होती, तो यह स्थिति और भी भयावह हो गयी होती. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के अंदर से ही हेमंत सोरेन अपने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से फोन पर बात कर रहे हैं. इन सब पर अंकुश लगाना जरूरी है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र मुस्लिम ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रहा है, जिसे देश की जनता कभी भी पूरी नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन के नेताओं के घर के पैसे बरामद किये जाते हैं, तो संविधान खतरे में आ जाता है. जबकि सच्चाई यह है कि संविधान पहले से ज्यादा सुरक्षित है और संविधान प्रदत्त हर व्यक्ति को उनका हक अधिकार दिया जा रहा है. देश की जनता चार जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस बार अपना एक-एक वोट एनडीए के पक्ष में डालेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola