हिंदी सांस्कृतिक पहचान भी है: प्राचार्य

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया.
डकरा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया. साहित्यिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई. इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें. इस उपलक्ष्य पर कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पोस्टर निर्माण जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की गयी. बच्चों ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर सुंदर कविताएं और विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये. विद्यालय के वरिष्ठ आचार्यगणों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया. हिंदी विभागाध्यक्ष भारत राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल भाषा के प्रति आदर की भावना उत्पन्न होती है, बल्कि विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति का सशक्त मंच भी मिलता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




