ePaper

PHOTOS: रांची में पीएम मोदी से हुई हेमंत सोरेन की मुलाकात, दिल खोलकर हंसे दोनों नेता

Updated at : 15 Sep 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
hemant soren meets pm narendra modi

हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात.

Hemant Soren Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय झारखंड यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे एयरपोर्ट पर मुलाकात की. ऐसा था नजारा.

विज्ञापन

Hemant Soren Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रविवार को मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उपहार भी दिए.

करमा पर्व की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की यात्रा पर आए थे. उनके विमान की सुबह 9:05 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. खराब मौसम की वजह से एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को जमशेदपुर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली.

प्रधानमंत्री को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी. परमिशन नहीं मिलने की वजह से उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री ने एक-दूसरे का स्वागत किया. हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को अंगवस्त्र और मूर्ति का उपहार भी दिया. इस दौरान दोनों नेता प्रसन्न मुद्रा में नजर आए.

तस्वीरों में पीएम मोदी और हेमंत सोरेन दोनों खिलखिलाकर हंस रहे. पीएम मोदी एक सरकार और एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड आए थे. रांची एयरपोर्ट से उन्होंने 6 वंदे भारत को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई. इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित किया.

Also Read

PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को 2 घंटे रांची में रोका

झारखंड के सपनों को साकार करेंगे, 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी

रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ पीएम मोदी का काफिला, देखें VIDEO

जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी : झारखंड के 3 दुश्मन- झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola