ePaper

रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ पीएम मोदी का काफिला, देखें VIDEO

Updated at : 15 Sep 2024 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
pm modi convoy left for jamshedpur

पीएम मोदी का काफिला रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकला.

PM Modi Jamshedpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से ढाई घंटे तक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हो गए.

विज्ञापन

PM Modi Jamshedpur Visit: करीब दो से ढाई घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया. प्रधानमंत्री के झारखंड में रविवार (15 सितंबर) को 4 कार्यक्रम तय हुए थे. इनमें से 2 कार्यक्रमों में वह ऑनलाइन शामिल हुए. एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा.

5 राज्यों को 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पीएम मोदी ने दी सौगात

जी हां. प्रधानमंत्री को रविवार को टाटानगर स्टेशन से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश को 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देनी थी. वहीं, स्टेशन परिसर में ही ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में उनको शामिल होना था. इसके बाद पीएम मोदी का एक रोड शो बिष्टुपुर में होना था. रोड शो के बाद प्रधानमंत्री को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम तय था.

सड़क मार्ग से पीएम मोदी का काफिला जमशेदपुर रवाना.

जमशेदपुर में भारी बारिश से पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव

खराब मौसम और जमशेदपुर में हो रही भारी बारिश की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को रांची से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली. इसके बाद पीएम मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही टाटानगर, देवघर, भागलपुर, हावड़ा, वाराणसी और बरहमपुर के लिए 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद पीएम ने टाटानगर, देवघर, भागलपुर, हावड़ा, वाराणसी और पटना स्टेशन पर मौजूद लोगों को संबोधित किया.

मोदी ने कहा- प्रकृति ने साथ नहीं दिया, नहीं जा पाया जमशेदपुर

अब तक तय नहीं था कि प्रधानमंत्री जमशेदपुर जाएंगे या नहीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने साथ नहीं दिया. इसलिए 8 से 10 मिनट में मैं जमशेदपुर पहुंचूंगा और लोगों के साथ बातचीत करूंगा. पीएम मोदी ने कहा कि जमशेदपुर नहीं जा पा रहा हूं, इसलिए यहीं से योजनाओं का यहीं से ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया. लेकिन, कार्यक्रम को संबोधित करने के थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी का काफिला सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया.

Also Read

PM Modi Jharkhand Visit: PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को 2 घंटे रांची में रोका

झारखंड के सपनों को साकार करेंगे, 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, ऐसी है भाजपा की तैयारी

सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, विमानों की लैंडिंग बंद

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola