ePaper

PM Modi Jharkhand Visit: खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को 2 घंटे रांची में रोका

Updated at : 15 Sep 2024 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
pm modi jharkhand visit

पीएम मोदी ने 6 वंदे भारत को रांची से दिखाई हरी झंडी.

PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड में खराब मौसम और तेज हवाओं ने पीएम मोदी को 2 घंटे तक रांची में रोके रखा. बाद में वह सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए.

विज्ञापन

PM Modi Jharkhand Visit|रांची, आनंद मोहन/सतीश सिंह/राजेश झा : खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय समय पर जमशेदपुर नहीं जा सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (15 सितंबर) को टाटानगर स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना था. एक रोड शो करना था और उसके बाद जनसभा को भी पीएम मोदी संबोधित करने का भी उनका कार्यक्रम था.

सुबह 9:05 बजे रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नई दिल्ली से सुबह 9:05 बजे झारखंड पहुंच गए. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट की लैंडिंग हुई. लेकिन, जमशेदपुर में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर ने रांची से जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखानी पड़ी.

जमशेदपुर में पीएम मोदी का रोड शो रद्द

पीएम मोदी का जमशेदपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम था. इसके पहले उन्हें एक रोड शो भी करना था. जमशेदपुर में भारी बारिश की वजह से उनके रोड शो को रद्द कर दिया गया. लेकिन, बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर काफी देर तक सस्पेंस बना रहा.

जमशेदपुर में भारी बारिश की वजह से नहीं उड़ा पीएम का हेलीकॉप्टर

जमशेदपुर में हो रही भारी बारिश की वजह से पीएम के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली. इसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चिंता बढ़ा दी. पार्टी के नेता चाहते थे कि प्रधानमंत्री गोपाल मैदान में मौजूद कोल्हान की जनता को संबोधित करें. भाजपा के नेता पीएमओ के संपर्क में हैं. कोशिश कर रहे हैं कि पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही गोपाल मैदान की जनसभा को संबोधित कर सकें, ऐसी व्यवस्था हो जाए.

रांची से ही पीएम मोदी ने 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों का गृह प्रवेश कराने और तमाम सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए.

इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

  • टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • देवघर -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • हावड़ा-धनबाद-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • हावड़ा-दुमका भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • हावड़ा-टाटानगर-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, ऐसी है भाजपा की तैयारी

पीएम मोदी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा टाटानगर स्टेशन, अतिक्रमण हटा, हुई आकर्षक पेंटिंग

सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, विमानों की लैंडिंग बंद

जमशेदपुर में वर्षों से जमे कूड़े और नालियों की हुई सफाई, स्टेशन के रीडेवलपमेंट को मिली गति

प्रधानमंत्री की झारखंड यात्रा से पहले जारी हुआ रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola