जमशेदपुर में वर्षों से जमे कूड़े और नालियों की हुई सफाई, स्टेशन के रीडेवलपमेंट को मिली गति

टाटानगर स्टेशन के बाहर की गई आकर्षक पेंटिंग. फोटो : प्रभात खबर
Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमशेदपुर यात्रा से पहले टाटानगरस्टेशन के पास वर्षों से जमे कूड़े और नालियों की सफाई हो गई.
Jamshedpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहरी एरिया को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है. पीएम के मूवमेंट को लेकर जुगसलाई चौक से लेकर टाटानगर स्टेशन होते हुए लोको चौक तक के एरिया को खाली करा दिया गया है.
टाटानगर स्टेशन से सारे अतिक्रमण हटाए गए
टाटानगर रेलवे स्टेशन से सारे अतिक्रमण हटाये जा चुके हैं, जिसकी वजह से स्टेशन के पास जाम लगता था. मुख्य सड़क के दोनों ओर एक दशक से जमे कचरे को साफ कर दिया गया. नाले की भी सफाई हो गई. नाले में हर दिन ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है.
रेल एसपी कार्यालय के सामने 5 साल बाद हुई कचरे की सफाई
रेल एसपी के कार्यालय के सामने कचरे के अंबार को 5 साल बाद साफ कर दिया गया. अब लोग कह रहे हैं कि काश! प्रधानमंत्री हमेशा आते, तो हमारा जमशेदपुर स्टेशन ऐसे ही चकाचक रहता.
स्टेशन के रीडेवलपमेंट के काम को मिली गति
15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई बड़ी सौगात यहां के यात्रियों को मिलने जा रही है. टाटानगर रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के अधीन है. लिहाजा यहां करीब 400 करोड़ रुपये की राशि से नया स्टेशन बनेगा. यहां तीन अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का भी निर्माण होना है.
टाटानगर स्टेशन के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
टाटानगर अकेला स्टेशन है, जहां से 2 वंदे भारत ट्रेन खुलेगी और 2 ट्रेनों का यहां ठहराव होगा. यानी 4 वंदे भारत से लोग सफर कर सकेंगे. विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत हरियाली को बढ़ाने और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना है. स्कैनर, पार्सल, फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ी हर प्लेटफॉर्म पर लगाने की योजना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच की घेराबंदी
पीएम द्वारा वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले एरिया की घेराबंदी कर दी गयी है. स्टेशन के डिप्टी डायरेक्टर के कार्यालय के सामने ही मंच बनाया जायेगा. यहीं से पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
Also Read
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, ऐसी है भाजपा की तैयारी
पीएम मोदी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा टाटानगर स्टेशन, अतिक्रमण हटा, हुई आकर्षक पेंटिंग
सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, विमानों की लैंडिंग बंद
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




