ePaper

प्रधानमंत्री की झारखंड यात्रा से पहले जारी हुआ रेड अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश

Updated at : 14 Sep 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Jharkhand Weather: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आने से पहले मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. रांची समेत 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather|PM Modi ka Jharkhand Visit|रांची, मनोज सिंह : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के 6 जिलों- रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में 15 सितंबर के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की गयी है.

70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इन जिलों में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है. कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 16 सितंबर से इसका असर कम हो सकता है. इसके बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में 16 और 17 सितंबर को अच्छी-खासी बारिश हो सकती है.

कहां है निम्न दबाव का क्षेत्र?

बताया गया कि निम्न दबाव का क्षेत्र शनिवार दोपहर जमशेदपुर से 220 किमी और रांची से 320 किमी पूर्व व दक्षिण-पूर्व में केंद्रित रहा. यह कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से 20 किमी दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में स्थित था. यह ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल रहा है.

झारखंड के कई हिस्सों में ‘भारी’ से ‘अति भारी’ बारिश

शनिवार दोपहर में इसकी गति 18 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जो और तेज होती जा रही थी. आनेवाले 48 घंटों के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इससे झारखंड के कई हिस्सों में ‘भारी’ से ‘अति भारी’ बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  • 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं रेड अलर्ट वाले जिलों में
  • 200 मिमी तक हो सकती है बारिश, तेज रफ्तार के कारण कल कम हो सकता है असर
  • सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं या सड़कें बह सकती हैं.
  • मैदानी और खनन वालें इलाकों में बाढ़ आ सकती है.
  • पूर्वी सिंहभूम वाले इलाकों के खनन क्षेत्र में मकान गिर सकते हैं
  • बिजली, पानी आदि सामुदायिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं
  • कृषि और बागवानी फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है
  • जान-माल को नुकसान की घटनाएं भी हो सकती हैं
  • स्वर्णरेखा सहित कई नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर

शुक्रवार रात से ही दिखने लगा था असर

झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से ही निम्न दबाव का असर दिखने लगा था. देर रात से ही हवा की गति सामान्य से तेज हो गयी थी. कई स्थानों में हल्की बारिश भी हुई. शनिवार को राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. गिरिडीह, पाकुड़िया, नेतरहाट आदि इलाकों में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, राजधानी में 6 मिमी के आसपास बारिश हुई.

इस तरह बढ़ रहा डीप डिप्रेशन.

70 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

निम्न दबाव के असर से झारखंड के करीब छह जिलों में कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 15 सितंबर को इसके ओडिशा की ओर बढ़ने का अनुमान है. इस कारण 16 सितंबर को इसकी गति धीमी पड़ जायेगी. इसके असर से कई जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

  • रामगढ़
  • रांची
  • खूंटी
  • सिमडेगा
  • गुमला
  • लोहरदगा

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

  • पश्चिम सिंहभूम
  • बोकारो
  • धनबाद
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • चतरा
  • लातेहार

बंगाल की खाड़ी से एक डीप डिप्रेशन झारखंड की ओर आ रहा है. इसका असर 15 सितंबर को झारखंड में विशेष रूप से रहने का पूर्वानुमान है. शनिवार देर रात झारखंड के कुछ जिलों में तेज गति से हवा चलेगी. 15 सितंबर की देर शाम तक यह झारखंड से निकल जायेगा. इसके बावजूद कुछ जिलों में 16 और 17 सितंबर को भी बारिश हो सकती है.

अभिषेक आनंद, प्रभारी, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला
  • गढ़वा
  • पलामू

Also Read

रांची समेत झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola